Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आज सुबह को ग्राम रोजा जलालपुर में रहने वाले जोगेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार धर्मराज पुत्र भगवान दिन मूल निवासी जनपद प्रयागराज उम्र 50 वर्ष द्वारा अज्ञात कारण से अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भंगेल गांव में रहने वाले तुषार कश्यप पुत्र राजीव कश्यप उम्र 21 वर्ष ने आज मानसिक तनाव के चलती अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अवधेश कुमार पुत्र अवनीश कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी सेक्टर 30 ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि श्रीमती ज्योति कुमारी पत्नी सुनील चौहान निवासी ग्राम धूम मानिकपुर उम्र 32 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कभी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले लक्ष्मीकांत जोशी 55 वर्ष ने बीमारी के चलते अपने फ्लैट के सातवीं मंजिल से बीती रात को छलांग लगा दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

