Noida News : सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

Apr 22, 2026 - 19:11
Noida News : सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास सड़क किनारे खड़े एक 20 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोनू पुत्र जाकिर मूलनिवासी जनपद अलीगढ़ थाना फेस 2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह बीती रात को सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।