Noida News : बेकाबू ट्रक ने मासूम सहित तीन लोगों को कुचला, मां- बेटे की मौत
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र में बुधवार की रात को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई है, जबकि महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल की रात को मुश्ताक अंसारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके भाई मुबारक अंसारी, पत्नी समा खातून व बेटे नमन अंसारी उम्र 2 वर्ष सेक्टर 68 के पास लगने वाले बाजार में खरीदारी करने गए थे। रात 9:30 बजे करीब एक ट्रक चालक मोनू सिंह द्वारा तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मुबारक अंसारी उनकी पत्नी समा खातून व बेटे नमन को कुचल दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों को उपचार के लिए सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने समा खातून, नुमान को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में मुबारक अंसारी गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

