Greater Noida News : डॉक्टर के यहां गई महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर से लाखों रुपए कीमत की जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। महिला अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने गई थी। इसी बीच यह वारदात हुई।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को अनामिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के एक में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार वह अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से गई थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर उनके घर की अलमारी में रखे हुए लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

