Greater Noida News : झुग्गी बस्ती में लगी भयंकर आग

Nov 7, 2025 - 13:07
Greater Noida News : झुग्गी बस्ती में लगी भयंकर आग
झुग्गी बस्ती में लगी भयंकर आग

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी सोसाइटी के पास बनी झुग्गी बस्ती में आज सुबह को भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना बिसरख क्षेत्र के राइस सिटी सोसाइटी के पास बनी झुग्गी बस्ती में  आग लग गई है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग वहां पर बनी झुग्गी बस्ती और कूड़े के ढेर में लग गई थी। उन्होंने बताया करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करीब 20 झुग्गियां जलकर खाक हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं है। झुग्गी बस्ती में आग लगने से वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। झ्ग्गियों में रखे हुए छोटे गैस सिलेंडर आग के चलते रह-रहकर फट रहे थे, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।