Greater Noida News :15 फीट लंबा अजगर खेत में मिला

Nov 7, 2025 - 12:57
Greater Noida News :15 फीट लंबा अजगर खेत में मिला

Greater Noida News :  जनपद गौतम बुध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में बिसाहडा गांव में अजगर निकलने से खेत में काम कर रहे किसान डर गए। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर ग्रेटर नोएडा सुरजपुर के सुरक्षित जोन में छोड़ दिया।

 

वन रेंजर अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि प्यावली बिसाहडा मार्ग के पास स्थित जंगल में अजगर घूम रहा है।सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। सूरजपुर वन विभाग के सुरक्षित जोन में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अजगर की लंबाई 15 फुट के करीब है।