Greater Noida News : सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र से अज्ञात बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा हुआ लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि सौरभ पाल पुत्र राजेश पाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी कार में सवार होकर आम्रपाली ड्रिल बैली सोसाइटी में गए थे। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी कार वहां पर पार्क की, तथा किसी काम से चले गए। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उनकी कार में रखा हुआ लैपटॉप उनकी कंपनी टीसीएस का आईडी कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

