Greater Noida News : 60 वर्षीय व्यक्ति 11 वीं मंजिल से नीचे गिरे, मौत

Mar 5, 2026 - 23:00
Greater Noida News : 60 वर्षीय व्यक्ति 11 वीं मंजिल से नीचे गिरे, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाले एक 60 वर्षीय व्यक्ति 11वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि संदीप श्रीवास्तव पुत्र जय नारायण श्रीवास्तव उम्र 60 वर्ष एक सोसायटी में रहते थे। वह बृहस्पतिवार को 11वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दुर्घटना बस वह 11वीं मंजिल से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।