Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

Mar 5, 2026 - 23:05
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक होटल में रुके 38 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से जनपद इटावा के रहने वाले थे।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि यतेंद्र कुमार पुत्र रामदास मूल निवासी भीमनगर जनपद इटावा गौर सिटी दो स्थित कैपिटल इन होटल में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीती रात को होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। होटल के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी दी गई है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं लगा है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटिक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को वीरू गौड़ पुत्र रामनयन उम्र 19 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 68 उद्योग विहार -2 ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि रतन दास पुत्र संजय दास निवासी राजकुमार भाटी का मकान प्रहलाद कॉलोनी बरौला उम्र 28 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।