Noida News : खाना बनाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा, जलने से मौत
Noida News : थाना फेस -2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को खाना बनाते समय मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह गैस के बर्नर पर गिर गया, तथा उनके कपड़ों में आग लगी। गंभीर रूप से झुलसने की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि खुर्शीद आलम पुत्र रईस मूल निवासी जनपद कन्नौज मौजूदा समय में सुखपाल भाटी के मकान याकूबपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह मिर्गी के रोग से ग्रसित थे। बृहस्पतिवार को खाना बनाते समय उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया, तथा वह चक्कर खाकर जलते हुए रसोई गैस के चूल्हे के वर्नर पर जा गिरे। इस घटना में उनके कपड़ों में आग लग गई, तथा उनका चेहरा बुरी तरह से जल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि संदीप उर्फ चवन्नी पुत्र छत्रपाल उम्र 37 वर्ष हरौला गांव में रहते थे। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रोहित सिंह कुलेसरा गांव में रहते थे। उनकी उम्र 33 वर्ष थी। बृहस्पतिवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

