Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Mar 5, 2026 - 22:47
Noida News :  विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि संतोष पुत्र कांता प्रसाद उम्र 35 वर्ष मूल निवासी जनपद आजमगढ़ हाल निवासी सेक्टर 3 मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिल्म सिटी के पास से गुजर रहे थे। वह शराब के नशे में थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि निठारी गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में पप्पू पुत्र रामवीर निवासी रोहित अवाना का मकान सेक्टर 27 अट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मूल रूप से जनपद संभल के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : वहीं थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि श्रीमती कविता पत्नी सतीश निवासी महक रेजिडेंसी बादलपुर उम्र 36 वर्ष बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे की शिकार हो गई। गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक शिवानी मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।