Greater Noida News : वहशी दरिंदे पति ने महिला के ऊपर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, बचाने आए पिता को भी पीटा

Jun 11, 2026 - 13:26
Greater Noida News : वहशी दरिंदे पति ने महिला के ऊपर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, बचाने आए पिता को भी पीटा
Symbolic Image

Greater Noida News : वहशी- दरिंदे पति ने पत्नी के ऊपर हत्या करने के इरादे से ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। उसे बचाने आए पिता के साथ भी उसने मारपीट की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुबोध कुमार गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एनआरआई सिटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी कल्पना की शादी आकाश गुप्ता से वर्ष 2024 के अप्रैल माह में हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी बेटी का पति शादी के समय से ही उसे परेशान करने लगा। कुछ दिन बाद उसने नौकरी छोड़ दी। उसके उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित की बेटी मायके लौट आई। पीड़ित के अनुसार जब उसकी बेटी नौकरी करने जा रही थी, तो 13 मई को आकाश गुप्ता परी चौक मेट्रो स्टेशन पर आया तथा उसे परेशान करने लगा।

पीड़ित के अनुसार बुधवार दोपहर को जब उसकी बेटी कल्पना ऑफिस जाने के लिए अपनी सोसाइटी से नीचे सीढ़ियों से उतर रही थी, तभी आकाश वहां पर आ गया। उसने उनकी बेटी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी बेटी घायल अवस्था में अपने घर की तरफ ऊपर को भागी। जब वह अपनी बेटी की चीख- पुकार सुनकर गेट खोलने गए तभी आकाश वहां पर आ गया, और उन्होंने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायल महिला को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर देर रात को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच की जा रही है।