Greater Noida News : निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Jun 11, 2026 - 13:32
Greater Noida News : निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करते समय ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने वाले दो मजदूर आज दोपहर को काम करते समय असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतक मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अब्दुल समद उम्र 40 वर्ष तथा रहीसुद्दीन हक उम्र 25 वर्ष मूल निवासी पश्चिम बंगाल थाना क्षेत्र मे स्थित निर्माणाधीन एटीएस सोसाइटी में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को दोनों काम करते समय असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 इस घटना के चलते निर्माणाधीन साइट पर अफरा-तफरी का माहौल है। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बिल्डर के ऊपर आरोप लगाया है कि सुरक्षा के सही प्रबंध नहीं किए गए थे, जिसकी वजह से दोनों मजदूरों की मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कानून व्यवस्था कायम है। अगर मृतकों के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।