Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल

Jul 25, 2025 - 16:54
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल
पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल

Greater Noida News :  थाना सूरजपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक पुलिस मुठभेड के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उनके पैर में लगी है। इनका एक साथी मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस  130 मीटर रोड बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पीछा करके घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देश बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

 उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उनकी पहचान प्रशांत पुत्र भीम निवासी जनपद बुलंदशहर तथा हर्षित चौहान उर्फ मोहित चौहान निवासी जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस 12 हजार रुपए नगद,चोरी की वारदात में प्रयुक्त स्कूटी,जेवरात  आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथी मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के ऊपर पूर्व मे दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।