Greater Noida News : अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में लगी आग
Greater Noida News : थाना कासना क्षेत्र के घरबार गांव के पास आज सुबह को एक अल्ट्रासाउंड की क्लीनिक में एयर कंडीशन में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना कासना क्षेत्र के घरबार गांव के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड की क्लीनिक में लगे में लगे एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से क्लिनिक पूरी तरह से जल गई है।

