Greater Noida News : अस्पताल में उपचार कराने आई महिला दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी, हालत गंभीर

Feb 12, 2026 - 18:29
Greater Noida News : अस्पताल में उपचार कराने आई महिला दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी, हालत गंभीर
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित शारदा अस्पताल में उपचार करवाने आई एक महिला आज संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल के दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक 45 वर्षीय महिला 8 फरवरी को शारदा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुई थी। उनके कान में परेशानी थी। उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को वह सेकंड फ्लोर से नीचे गिर गई। उन्हें इस घटना में गंभीर चोट आई। उनको अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।