Greater Noida News : रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज, रलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर व अन्य न दस्तावेज बरामद किया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने आज अश्वनी सारस्वत पुत्र विनोद सारस्वत उम्र 46 वर्ष, पवन चौधरी पुत्र हरवीर चौधरी 29 वर्ष तथा आकिल उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एंड्राइड मोबाइल फोन, 3 रेलवे की फर्जी मोहरे ,एक प्रिंटर, एक सीपीयू, 15 फर्जी तरीके से बनेंगे बर्थ सर्टिफिकेट, रेलवे के फर्जी जॉइनिंग लेटर, डिपार्टमेंट मेमो, कूट रचित भारतीय रेलवे के आवेदन पत्र, फर्जी आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग लोगों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनसे धोखाधड़ी करके उनसे लाखों रुपए की ठगी कर लेते थे। आरोपी फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने दर्जन लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।

