Noida News : फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए की जीएसटी हड़पने वाले दो गिरफ्तार

Feb 12, 2026 - 18:58
Noida News : फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए की जीएसटी हड़पने वाले दो गिरफ्तार
फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए की जीएसटी हड़पने वाले दो गिरफ्तार

Noida News : उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल ने एक सूचना के आधार पर आज नोएडा से संदीप कुमार पुत्र मुकेश कुमार और अमन उपाध्याय पुत्र छांगुर प्रसाद उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल फोन के 10 सिम कार्ड, 4650 रुपए नगद आदि बरामद हुआ है।

UP STF Noida Unit : अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ ने उनकी गिरफ्तारी नोएडा स्थित एसटीएफ कार्यालय से की है। इन्हें पूछताछ के लिए वहां पर बुलाया गया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्होंने बताया कि ये लोग बोगस कंपनियों का पंजीकरण करवा कर उनके माध्यम से फर्जी इनवॉइस, ई- वे बिल काटकर वास्तविक फर्म को इनपुट टैक्स क्रेडिट बेचकर राजस्व को लाखों करोड़ों की क्षति पहुंचा रहे थे। इनके खिलाफ कई मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।