Greater Noida News : साइबर अपराधियों ने खाते से निकाली 5 लाख 95 हजार रुपए की रकम

Jun 26, 2024 - 10:37
Greater Noida News : साइबर अपराधियों ने खाते से निकाली 5 लाख 95 हजार रुपए की रकम
Symbolic image

Greater Noida News : थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उसके बैंक के खाते से ऑनलाइन 5 लाख 95 हजार रुपए निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News : 

 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि जीत राज मानखंड पुत्र बलदेव राज मानखंड निवासी गौर सिटी प्रथम ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका यस बैंक में खाता है। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके यस बैंक के खाते से 4 लाख 95 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित के अनुसार इसके अलावा साइबर अपराधियों ने उनके एक अन्य बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है