Noida News : हत्यारोपी को आजीवन कारावास

Feb 12, 2026 - 19:07
Noida News : हत्यारोपी को आजीवन कारावास
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में वर्ष 2018 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय ने एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और 30 हजार रुपए के दंड से दंडित किया है।

 

जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) ब्रह्म जीत भाटी ने बताया कि वर्ष 2018 में बरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की राहुल चौहान पुत्र मूलचंद ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई। उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिला जज अतुल कुमार श्रीवास्तव की न्यायालय में चल रही थी। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने तथा गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी पाया तथा बृहस्पतिवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उसके ऊपर 30 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अर्थ दंड जमा ना करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।