Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर 66 वर्षीय श्रमिक की मौत

Jun 21, 2026 - 18:36
Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर 66 वर्षीय श्रमिक की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 142 के पास निर्माणाधीन एक बिल्डिंग के 13वीं मंजिल से गिरकर 66 वर्षीय मजदूर की आज मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर 142 में निर्माणाधीन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते समय रविवार को 16वीं मंजिल से शिबू टुडू पुत्र मान टुडू निवासी बाबूपुर सिंघौर जिला मालदा पश्चिम बंगाल उम्र 66 वर्ष असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। दोनों मौके पर है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। वहीं निर्माणाधीन साइट पर मौजूद श्रमिकों का कहना है कि बिल्डर और ठेकेदार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे, जिसकी वजह से यह घटना हुई है।