Greater Noida News : ट्रैक्टर चालक ने 11 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत

Mar 23, 2026 - 19:37
Greater Noida News : ट्रैक्टर चालक ने 11 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 11 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 23 मार्च को दोपहर के समय थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के अलीवर्दी पुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 11 वर्षीय बच्ची अलाफिया पुत्री उमर मोहम्मद को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।