Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

Mar 23, 2026 - 19:32
Noida News : मानसिक तनाव के चलते महिला ने खाया जहर, मौत
Symbolic Image

Noida News : जनपद अलीगढ़ की रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 70 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना फेस -3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिवानी पत्नी गौरव निवासी लक्ष्मी होम जनपद हाथरस उम्र 24 वर्ष ने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 70 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Kasna Greater Noida News : वहीं थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि राम अवध उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सुनील उर्फ सुनीत को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी उम्र 33 वर्ष थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह मूल रूप से जनपद हरदोई के रहने वाले थे, तथा मौजूदा समय में कूड़ा कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।