Noida News : होटल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Jun 16, 2025 - 13:44
Noida News : होटल की चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Google Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में स्थित एक होटल के चौथी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि कौशल पुत्र राजवीर उम्र 30 वर्ष सेक्टर 51 स्थित वार्म वेलकम होटल में आकर रुके थे। इस होटल में उनके कुछ दोस्त काम करते हैं। रविवार की देर रात को कौशल होटल के चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। उसे कुलदीप और अन्य लोगों ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि कौशल किसी अन्य होटल में काम करता था। वार्म वेलकम होटल में उसके कुछ परिचित काम करते हैं। उनसे मिलने के लिए रविवार को आया था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने आत्महत्या किया है, या उसे किसी ने धक्का दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।