Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अरबाज पुत्र रफीक निवासी अर्थला साहिबाबाद गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष एक सड़क घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गौरव मिश्रा पुत्र श्यामसुंदर मिश्रा निवासी फूल मंडी उम्र 33 वर्ष बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक ट्रक पर हेल्पर का काम करने वाले सनीदुल इस्लाम बीती रात को एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ट्रक बैक करवा रहे थे, तभी वह ट्रक से टकरा गए। वह उछलकर वहां स्थित दीवार से टकराए। उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

