Noida News : एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत

Jul 14, 2026 - 10:34
Noida News : एलिवेटेड रोड से गिरकर इंजीनियर की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव के पास एलिवेटेड रोड से एक इंजीनियर नीचे गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वह घटना के समय शराब के नशे में था।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सामर्थ्य उर्फ समरथ पुत्र निरंजन कर्मकार उम्र 27 वर्ष सेक्टर 76 के एक सोसाइटी में रहता था। वह बीती रात को शराब पीकर एलिवेटेड रोड पर चढ़ गया। वह काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसी बीच एलिवेटेड रोड के पास एक नीम का पेड़ उसे दिखाई दिया। वह एलिवेटेड रोड से झुक कर नीम के पेड़ से पत्ती तोड़ने लगा तथा वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वही मृतक के परिजनों के अनुसार वह इंजीनियर था। कुछ समय से वह बेरोजगार था। इसी अवसाद मे वह मदिरा पीने लगा था।