Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को एक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार के गले से सोने की चेन लूट ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई है।
Police Station Sector 24 Noida News : सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 12 में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार गिरीश नारायण देर रात को अपने घर के बाहर आइसक्रीम खरीदने गए थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने बताया कि शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि उक्त घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही इस घटना के बाद नोएडा के पत्रकारों में भारी रोष है। गिरीश नारायण नोएडा मीडिया क्लब के मीडिया प्रभारी है तथा वह काफी समय से नोएडा में पत्रकारिता कर रहे हैं।