Greater Noida News : चलती हुई पैसेंजर ट्रेन से युवती नीचे गिरी, हालत गंभीर

Jul 25, 2025 - 00:16
Greater Noida News : चलती हुई पैसेंजर ट्रेन से युवती नीचे गिरी, हालत गंभीर

Greater Noida News : दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बोड़ाकी और अजायबपुर रेलवे स्टेशन के बीच पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवती घायल हो गई। उसे एंबुलेंस की मदद से ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

आरपीएफ ( RPF Inspector ) के इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली के खजूरी गांव निवासी हिना, नेहा, निशा परिवार के साथ रहती हैं। तीनों बहनें बुलंदशहर के खुर्जा से पैसेंजर ट्रेन संख्या 64113 में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। अजायबपुर स्टेशन पार करने के बाद नेहा की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी करने के लिए वह खिड़की पर बैठी थी, तभी झटका लगने पर ट्रेन से नीचे गिर गई।