Noida News : इंजीनियर महिला ने लगाई फांसी, मौत - ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Jul 24, 2025 - 23:59
Jul 25, 2025 - 00:00
Noida News : इंजीनियर महिला ने लगाई फांसी, मौत  - ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Noida News : सेक्टर 74 स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में रहने वाली आईटी इंजीनियर महिला की फ्लैट में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के भाई ने पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर, गाजियाबाद निवासी अनमोल गोयल ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बड़ी बहन दीपिका गोयल की शादी फरवरी 2023 में नोएडा के सेक्टर 74 के आइवी काउंटी सोसाइटी में रहने वाले आदित्य गोयल के साथ हुई थी। आरोप है कि आदित्य व इनके घरवाले उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में घर व कार की मांग करते थे। अनमोल के अनुसार उसने बुधवार को चार बजे अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात की थी। रात करीब पौने नौ बजे फैमिली ग्रुप पर बहन के बाय, सारी व आइ लव यू मैसेज थे। आरोप है कि सभी मैसेज पति, सास ससुर ने टाइप कर भेजे थे। कई बार सभी लोगों को फोन किया तो उन्होंने पार्क में घूमने की बात कही। रात करीब सवा दस बजे पता चला कि दीपिका ने फांसी लगा ली है। अस्पताल पहुंचने पर दीपिका मृत अवस्था में मिली। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल से मीमो से दीपिका की मौत के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। भाई की शिकायत पर पति आदित्य, सास, ससुर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका का पति ग्रेटर नोएडा ईकोटेक थर्ड में बेबी प्रोडक्ट बनाने की कंपनी चलाता है।