Greater Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक को लगी चोट, उपचार के दौरान मौत
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र मे स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Police Station Ecotech 1 Noida News : थाना ईकोटेक प्रथम के प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि बीती रात को जिम्स अस्पताल से मेमो के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इकोटेक-1 एक्सटेंशन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक कर्मचारी घायल हो गया है। घायल की पहचान आसिफ निवासी गांव निठारी थाना चोला जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 24 वर्ष है।
घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

