Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार बनेगी भाजपा की सरकार: गिरिराज सिंह

Jun 22, 2026 - 19:15
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार बनेगी भाजपा की सरकार: गिरिराज सिंह

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद स्थित निटरा संस्थान की स्थापना के 52 साल पूरे हो गए हैं। इसी अवसर पर आज स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निटरा की 52 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भविष्य में टेक्सटाइल क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पाद को फील्ड तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए विज्ञानियों से कहा।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस दोनों में से किसी के पास अकेले चुनाव लड़ने का दम नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआइटी का गठन किया है, जो भी दोषी होगा उसको सख्त सजा मिलेगी।

बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी इस मामले में जांच करा रहे हैं। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाएगा। पूरी उम्मीद है कि इस मामले में न्याय होगा।