Greater Noida News : परिजनों ने से नाराज युवक ने नहर में लगाई छलांग, शव बरामद
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में रहने वाले एक युवक ने परिजनों से नाराज होकर गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस और एनडीआरएफ ने आज सुबह को युवक का शव नहर से बरामद कर लिया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय युवक नीरज का उसके परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह नाराज होकर घर से निकाला तथा उसने रविवार को गंग नहर में छलांग लगा दी। उसकी मां उसे रोकने के लिए पीछे से दौड़ी लेकिन तब तक युवक नहर के पानी में समा गया था। बेटे को नहर में कूदते देख मां ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तथा पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस की टीमे शव की तलाश में कल रात से आज सुबह तक जुटी रही। उन्होंने बताया कि नहर के पानी का बहाव काफी तेज होने के चलते बचाव कार्य में काफी परेशानी आई।उन्होंने बताया कि आज सुबह को युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

