Greater Noida News : पांच लोगों ने नीम के हरे पेड़ को अवैध रूप से काटा, मुकदमा दर्ज

Jan 15, 2026 - 12:19
Greater Noida News : पांच लोगों ने नीम के हरे पेड़ को अवैध रूप से काटा, मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव मुराद गढी में स्थित एक नीम के हरे पेड़ को पांच लोगों ने मिलकर अवैध रूप से काट लिया। गांव के चौकीदार की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को हरिश्चंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम मुराद गढ़ी रबूपुरा के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह गांव के चौकीदार हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के पास सेक्टर 33 में नीम का हरा पेड़ था, जिसे फरमान, आसिफ, अजहरुद्दीन, सलमान और साकिब ने अवैध रूप से काट लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चौकीदार की शिकायत पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 4 और 10 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।