Greater Noida News : घर में सो रहे व्यक्ति को नाग ने डसा

Jun 16, 2025 - 13:34
Greater Noida News :  घर में सो रहे व्यक्ति को नाग ने डसा
Google Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को बीती रात को नाग ने डस लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

Police Station Thana Bisrakh Greater Noida News : जिला अस्पताल के डॉक्टर आशीष ने बताया कि संतु (30 वर्ष)ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। 15 जून की रात को उन्हें उनके घर पर एक सर्प ने डस लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के उच्च संस्थान में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।