Greater Noida News : अठारह वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

Mar 1, 2026 - 17:35
Greater Noida News : अठारह वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले एक 18 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि देवकरण पुत्र परविंदर रावल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम धूम मानिकपुर ने रविवार को अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार लिया। अत्यंत गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने आत्महत्या क्यों किया है। वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है की छात्र ने आत्महत्या करने से पूर्व अपना लैपटॉप तोड़ दिया था, किताबों को इधर-उधर फेंक दिया था तथा मोबाइल को भी रिसेट कर दिया था। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।