Noida News : धारदार हथियार से ट्रक चालक की हत्या
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या कर उसके शव को सेक्टर 135 के पास फेंक दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
Police Station Expressway Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक मार्च को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 135 के डूब क्षेत्र में एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का नाम राकेश पुत्र गिंदरपाल निवासी जनपद बदायूं उम्र 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि यह ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। उन्होंने घटनास्थल का परीक्षण किया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनकी शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना की खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है।

