Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द में रहने वाले सुंदर पुत्र सेलक राम उम्र 34 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले श्रीमती बबली पत्नी मांगेराम उम्र 48 वर्ष ने एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची थाना बीटा- दो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली श्वेता दुबे पुत्री पंकज दुबे उम्र 32 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक के साथ हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में चतरपाल 45 वर्ष पुत्र रतन सिंह को निवासी गाजियाबाद को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

