Greater Noida News: अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिरा, कटकर मौत
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति बीती रात को ट्रेन से गिर गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष चलती ट्रेन से गिर गए। इस घटना में वह ट्रेन से कट गए, तथा उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

