Greater Noida News : सड़क हादसे में भाई - बहन की मौत
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा कर वापस भेज दिया।
Police Station Jarcha Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के बिसाहढा दादरी रोड पर चद्दर फैक्ट्री के पास शनिवार की देर रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं नवीन पुत्र राकेश कुमार उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम प्यावली ताजपुर थाना जारचा तथा उनकी बहन प्रियांशी पुत्री राकेश कुमार उम्र 18 वर्ष को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने रविवार को घटना की शिकायत थाना पुलिस से की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर शांत करवाया।

