Greater Noida News : दुकानों में लगी आग
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र ग्रेटर के सेक्टर-1 स्थित अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के पीछे स्थित बाजार में शनिवार को अचानक आग लग गई। घटना में दो अस्थाई टीन शेड से बनीं दुकानें जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।उन्होने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। दुकान बंद थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

