Greater Noida News : अनियंत्रित कार स्कूटी से टकराई, स्कूली बच्चे घायल
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के पंचशील ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूल के इंतजार में खड़े कई बच्चों को टक्कर मार दिया। इस घटना में उन्हें चोट आई है।
SHO Police Station Bisrakh Greater Noida : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचशील ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली एक महिला आज सुबह को कार से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। सोसाइटी से निकलते समय कार के एक्सीलेटर पर अचानक पर जाने की वजह से कार तेजी से आगे बढ़ी और सर्विस लाइन में खड़ी स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी के पास खड़े तीन चार बच्चों को चोट लग गई। ये बच्चे स्कूल जाने के इंतजार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

