Greater Noida News : कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लगाया फंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Jul 8, 2025 - 12:18
Greater Noida News : कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लगाया फंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Greater Noida News : थाना बीटा दो क्षेत्र के सेक्टर 36 में रहने वाली एक नामी कंपनी के मैनेजर  ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उसकी पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 36 में रहने वाले शिवम सिंह परिहार पुत्र उजागर सिंह मूल निवासी जनपद फतेहपुर जो की कियान फैक्ट्री साइट- 5 में मैनेजर के पद पर काम करते थे, उन्होंने अपने घर में मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगा लिया था, जिन्हें आसपास के लोगों ने फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस इस  मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।