Greater Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला की हत्या

Jul 8, 2025 - 12:26
Greater Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला की हत्या
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के जमालपुर गांव में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला ने आज सुबह को अपने ससुराल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आज सुबह को थाने में 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Police Station Dankaur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूजा पत्नी विनय भाटी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर थाना दनकौर ने मंगलवार सुबह को अपने घर पर पंखे  से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृत्यु का की भाई भोलू ने इस मामले में उसके पति विनय ,ससुर, सास, जेठ, जेठानी, और ननद को नामित करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूजा की मौत की सूचना पाकर उसके मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने भारी आक्रोश जताया तथा आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो कार और नगदी की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका आरोप है की शादी के समय से ही पूजा के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।