Noida News : सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Sep 22, 2026 - 12:29
Noida News : सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में आज सुबह को हुए एक सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि परविंदर चौधरी उम्र 35 वर्ष मूलनिवासी जनपद मुरादाबाद ग्रेटर नोएडा के बीटा -वन में रहते थे। वह एडवांट बिल्डिंग के पास स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते थे। आज सुबह 9:30 बजे के करीब वह कंपनी से काम करके बाइक पर सवार होकर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते बीटा -1 सेक्टर में स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी सेक्टर 144 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।