Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली युवती समेत तीन ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियापुर गांव में रहने वाली एक युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि होशियापुर गांव में रहने वाली राधा पुत्री राकेश उम्र 24 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले नीरज पुत्र शिवचरण लाल शर्मा उम्र 30 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले थे।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले अमित हलधर पुत्र केशव हलधर उम्र 36 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनमोल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि ग्राम खटाना की रहने वाली शकुंतला उम्र 50 वर्ष की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

