Noida News : कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत

Sep 6, 2025 - 12:31
Noida News : कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने एक को मृत घोषित कर दिया।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर को दिनकर निषाद पुत्र राजा राम निषाद निवासी ग्राम सोनपुर अपने दोस्त अमरजीत के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एफएनजी रोड के पास एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान दिनकर निषाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के जीजा राजेश कुमार निषाद ने थाने में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।