Noida News : पति के उत्पीड़न से तंग महिला मीडिया कर्मी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंखे से लगाया फंदा, हालत गंभीर

Sep 6, 2025 - 12:18
Noida News : पति के उत्पीड़न से तंग महिला मीडिया कर्मी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पंखे से लगाया फंदा, हालत गंभीर
Symbolic Image

Noida News : नोएडा शहर में रहने वाली एक महिला मिडिया कर्मी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने की वीडियो डाली। उसके बाद उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को फंदे से उतार कर नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

Police Station Sector 20 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वृंदा श्रीवास्तव नामक एक महिला ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली। उसने वीडियो मे कहा कि उसके पति और कुछ लोग उसका उत्पीड़न कर रहे है। उसके चलते वह आत्महत्या करने जा रही है। उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाया। उसने अपनेने मम्मी- पापा और अन्य लोगों से सॉरी बोला। महिला ने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए सॉरी बोला। उसके बाद उसने पंखे से फंदा लगा लिया।

Social Media Live: सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस और आला अधिकारी 5 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचे। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला देश के एक नामी मीडिया प्रतिष्ठा के डिजिटल विभाग में कार्यरत है।