Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से दर्जन 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार ,मादक पदार्थ आदि बरामद किया है।
Noida News :
थाना ईकोटेक -तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात को गस्त पर निकले उप निरीक्षक निशांत मलिक ने प्रिंस कुमार पुत्र प्रमोद प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कुलासरा पुस्ता के पास से हुई है। थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक आस्था चौधरी ने वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सौरव है, जबकि इसका साथी अमित मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 81 के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने दो माह पहले बरामद मोटरसाइकिल को कुलेसरा गांव से चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक प्रसून कुमार ने बिरजू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी गेझा रोड के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी चोरी करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सोहनवीर सिंह ने अमित सिंह पुत्र रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तार सेक्टर 136 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अवैध हथियार लेकर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में था।
थाना फेस- 3 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने इफ्तिखार पुत्र रईसुद्दीन को सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पीयूष शुक्ला पुत्र नीरज शुक्ला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी शाहदरा गांव के मंगल मार्केट के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर आकाश पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक किशन यादव ने राजकुमार पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 60 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छब्बन मांझी तथा तपन माझी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, 31 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 इयरबड्स, एक बैग,3,000 नगद आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर पर लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक दुष्यंत तंवर ने आदेश पुत्र कमलेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने शिवम पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 21अद्धा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस में लक्की कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 24 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बीती रात को आनंद भारत झा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक व्यक्ति घर से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है।
थाना फेस- दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया की बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बिरजू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन और अवैध चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लोगों के घर से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जितेंद्र पुत्र साहिब सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सुखराम पुत्र अघ्नपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 23 पव्वा देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक नरेश चंद्र ने एक सूचना का आधार पर मनीष पुत्र आनंदपाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।