Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की छत से गिरकर मौत

Sep 11, 2025 - 12:39
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की छत से गिरकर मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों की छत से गिरने की वजह से मौत हो गई है। घटनाओं की सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र अमरनाथ उम्र 30 वर्ष बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर की छत से नीचे गिर गए। उनके परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया ,जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस- दो पुलिस ने आज सुबह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले पंकज पुत्र तहसील उम्र 30 वर्ष बीती रात को अपने घर की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

वही थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रामकृष्ण पुत्र लेखराज उम्र 22 वर्ष मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे, वह मौजूदा समय में छीजारसी कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपने घर में मूर्छित अवस्था में मिले। उनके दोस्त ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवा, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मौत का कारण स्पष्ट होने के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। डॉक्टर ने उनका बिसरा पिजर्व किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी नशीले पदार्थ के सेवन या जहरीले पदार्थ खाने की वजह से  उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।