Noida News : बीपीओ में काम करने वाली युवती से दोस्ती कर बलात्कार का प्रयास, युवती ने की आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Jun 11, 2026 - 13:20
Noida News : बीपीओ में काम करने वाली युवती से दोस्ती कर बलात्कार का प्रयास, युवती ने की आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक बीपीओ में काम करने वाली एमबीए की छात्रा के साथ वहीं पर काम करने वाले तीन लोगों ने मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न किया। उसके साथ अश्लील हरकत की तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इस बात से परेशान छात्रा ने बरेली में जाकर रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सेक्टर 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बदायूं के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी बरेली में स्थित एक कॉलेज से एमबीए की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है, तथा नोएडा के सेक्टर 62 स्थित टेक महिंद्र नामक बीपीओ में 4 महीने से काम कर रही है। पीड़ित के अनुसार वहीं पर काम करने वाले आयुष शर्मा, सौरव उपाध्याय और अभिनव से उसकी दोस्ती हुई। पीड़ित के इन लोगों ने पहले उनकी बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया तथा कुछ दिनों बाद उसके घर पर जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसकी बेटी ने कहा कि इस बात की जानकारी वह पुलिस और अपने परिजनों को देगी तो आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वे उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसे तेजाब से जला देंगे। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी ने इस बात की जानकारी उन्हें दी।

 उन्होंने 29 मई को अपनी बेटी को बरेली बुला लिया। वह अपनी बेटी को बरेली स्थित कॉलेज में एमबीए की परीक्षा दिलवाने गए थे। तभी आरोपी उसके फोन पर लगातार फोन करते रहे। उनके अनुसार उनकी बेटी इनके दबाव के चलते अत्यधिक मानसिक, शारीरिक तनाव में आ गई। उसने एक सुसाइड नोट लिखा तथा भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर जाकर उसने आत्महत्या करने की नीयत से नीचे छलांग लगा दिया। उनके अनुसार जीआरपी पुलिस द्वारा उनकी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। पीड़ित के अनुसार डॉक्टरों के अनुसार उनकी बेटी का एक हाथ काटना पड़ेगा। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

SHO Police Station Sector 58 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि पहले यह मामला जनपद बरेली के जीआरपी पुलिस थाने में दर्ज हुआ। उसके बाद ट्रांसफर होकर बीती रात को नोएडा आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।